इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को अपनी भारतीय समकक्ष सुषमा स्वराज के नाम संदेश में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना पेश की।
अटल बिहारी वाजपेयी का 93 साल की उम्र में गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी किडनी में संक्रमण की समस्या के चलते लगभग दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे।